रिपोर्ट मदन मोहन चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के थाना चकरघट्टा अंतर्गत तिवारीपुर बाजार में मंगलवार को ‘मिशन शक्ति’ टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बाजार में स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के अगले चरण में, थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरा भगवती माता मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस सक्रिय और सकारात्मक कदम की सराहना की।

