(रँगेश सिंह)सोनभद्र : सांसद श्री छोटेलाल सिंह खरवार ने बताया कि आज रात्रि में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के अपने क्षेत्र के गांव से भ्रमण कर लौट रहा था तो देखा की लोढी टोल प्लाजा पर लंबी जाम लगा हुआ है । इसी जाम में हमारी और एंबुलेंस की दो-तीन गाड़ियां फंस गई,जबकि इसकी शिकायत पूर्व में कई बार कर चुका हूं और दिशा की बैठक में भी निर्देश दे चुका हूं फिर भी यह हाल सामने देखना पड़ा । इसके बाद मैं पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाल से वार्ता किया । जाम में एक घंटा फंसने के बाद मैं और एंबुलेंस की गाड़ियां किसी तरह जाम से बाहर आई।

इससे साफ जाहिर होता है कि जनपद सोनभद में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है जिससे लोढी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है यदि इस पर तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी और इसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो हम सदन में भी इस मामले को उठाने का काम करेंगे।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे पूर्व ओबरा विधानसभा प्रत्याशी सुनील गौड़ पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी परमेश्वर यादव उपस्थित थे।

