(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। राष्ट्रीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने पत्रकारों प्रेस विज्ञप्ति देकर अवगत कराया कि कोन तेलगुड़वा कचनरवा वाया विण्ढ़मगंज तक जर्जर सड़क को देखते हुए तेलगुड़वा चौराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने के लिए निर्णय लिया उन्होंने बताया कि 29 जून को जिलाधिकारी महोदय को पत्र देकर के अवगत कराया गया था कि जल्द कोन तेलगुड़वा मार्ग निर्माण कराया जाए परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ उन्होंने शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए सैकड़ों नौजवानों के साथ 20 जुलाई को सुबह लगभग 10:00 बजे तेलगुड़वा चौराहे पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे ।

