मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के /निर्देशन में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना नौगढ़ पर गठित टीम के साथ थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम के द्वारा जय़मोहनी पोस्ता से 7 राशि गोवंश को क्रूरता पूर्वक पिकअप में लादकर वध हेतु बिहार ले जाते समय पिकप वाहन के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया उनके पास एक चापड भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय प अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

