(मदन मोहन)चंदौली : थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाइकिल से परिवहन किये जा रहे कुल 32.100 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 08.50 लाख रूपये ।
पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कौवाघाट पुल के पास से 01 मोटर साइकिल से परिवहन किये जा रहे कुल 32.100 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नागेंद्र कुमार रावत ने बताया कि
नौगढ़ पुलिस के द्वारा कौवा घाट चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया जिनके पास से लगभग 32 किलो ग्राम गांजा पाया गया उनके हाल पता पूछने पर बताएं कि दोनों आपस में रिश्तेदार है। अभियुक्त मुलायम यादव जो बिहार का निवासी है बिहार से ही सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर दूसरे अभियुक्त बलवन्त के साथ मिलकर जनपद चन्दौली, मिर्जापुर व जनपद सोनभद्र में पुडिया बनाकर बेचते है उससे जो भी लाभ होता है उसी से अपना जीवन यापन करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुलायम यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0ग्राम चौधरना थाना आधौरा जिला भभुआ बिहार उम्र 30 वर्ष
बलवन्त यादव उर्फ गुल्लू यादव पुत्र रामकेवल यादव नि0ग्राम केसार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
- उ0नि0 सुबाष कुमार गौतम थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
- उ0नि0 राजबहादुर प्रसाद थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
- हे0का0 विजेन्द्र सिंह थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
- हे0का0 परशुराम थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
- रि0का0 हिनांशू सिंह थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
- रि0का0 विपिन कुमार गौतम थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली

