सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अभियोगो में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित/ वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व श्री हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी महोदय ओबरा के पर्यवेक्षण में मु0नं0 1309/16 धारा 323,325,504,506 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी/अभियुक्त परदेशी पुत्र स्व0 रामनरायन वैगा निवासी मगरदहा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, किन्तु उक्त अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था। जिसकी गिरफ्तारी की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।

