ओबरा सोनभद्र : जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वर्ष 2007 के एक क्रिमिनल अपील से जुड़े गैर-जमानती वारंटी को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
चैना टोला से हुई गिरफ्तारी
थाना ओबरा पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कैलाश यादव उम्र करीब 59 वर्ष, पुत्र राम बदन, निवासी चैना टोला ओबरा के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा क्रिमिनल अपील संख्या 21/2007, धारा 7/16 पी.एफ.ए. (प्रिवेंशन ऑफ फूड एडल्ट्रेशन) एक्ट के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। रविवार को मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
सराहनीय रही पुलिस टीम
इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक जुनैद खान,हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटियों और वांछितों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

