(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकर नगर।पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर कौस्तुभ द्वारा अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल पर्वेक्षण में, शिवांगी त्रिपाठी थानाध्यक्ष मालीपुर के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण मुखबिर खास की सूचना पर उ०नि० हवलदार सिंह यादन मय हमराही कर्म०गण द्वारा स्थान गानेपुर पटोहा मोड़ ट्रान्सफार्मर के पास बहद प्राम गानेपुर पटोहा से एक व्यक्ति जिसका नाम बनाम वीरेन्द्र कुमार यादव उर्फ वीरेन्द्र दास त्यागी पुत्र भरत लाल यादव नि०ग्राम रसूलपुर बाकरगंज थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 40 वर्ष है, को कुल 01 किलो 140 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार यादव उर्फ वरिन्द्र दास त्यागी उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/2024 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर मा० न्यायालय भेजा गया।

