सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज थाना रावर्टसगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 756/2024 धारा 305, 331(4), 317(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त विनोद सोनी उर्फ कालीदास पुत्र बनारसी सोनी निवासी मुहल्ला घुवास कला, रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष के कब्जे से बहुमुल्य आभूषण 01.एक अदद लाकेट बड़ा मंगलसूत्र पीली धातु का, 02. एक अदद चेन पीली धातु, 03. दो अदद अंगुठी पुरुष की पीली धातु, 04. एक अदद झुमका कान का पीली धातु, 05. एक अदद झुमका का उपरी हिस्सा पीली धातु का, 06. एक दद चोटा लाकेट टूटा हुआ पीली धातु का, 07. एक अदद पाजेब सपेद धातु दोनो पैरो का, 08. एक अदद राखी सफेद धातु का, 09. एक अदद बन्धन राखी का सफेद धातु का (कुल कीमत करीब 160000/- रुपये) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

