दुद्धी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रशिक्षण:महिला सुरक्षा पर जोर, एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

सोनभद्र : दुद्धी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय मिशन शक्ति की सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी (क्षेत्राधिकारी यातायात) ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में दुद्धी सर्किल के विभिन्न थानों जैसे दुद्धी, विण्ढ़मगंज, बभनी, बीजपुर, म्योरपुर और महिला थाना दुद्धी के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, थाना प्रभारी निरीक्षक तथा सभी मिशन शक्ति टीमों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तैयारियों को और सशक्त बनाने पर केंद्रित था।

सहायक नोडल अधिकारी डॉ. द्विवेदी ने मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यशैली, संचालन और प्रभावी कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, संवेदनशील काउंसलिंग प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा जागरूकता और हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।

डॉ. द्विवेदी ने टीमों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पीड़ित को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण सहायता प्रदान करना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि महिलाएं सुरक्षा संसाधनों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं की प्रारंभिक सूचना संग्रह, पीड़ित सहायता तंत्र और प्रभावी समन्वय पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने टीमों को इन पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़िए