ओबरा-दुद्धी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सम्पन्न

जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ली गई राय, संगठन को मजबूत करने पर जोर


सोनभद्र,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को जनपद सोनभद्र की ओबरा एवं दुद्धी विधानसभा में संगठन सृजन अभियान सम्पन्न हुआ। अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक अली मेहंदी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े लोगों से संवाद कर उनकी राय जानी।
ओबरा विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में, जबकि दुद्धी विधानसभा में रामलीला मैदान के समीप स्थित उत्सव बहुउद्देशीय भवन में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अली मेहंदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक खुला मंच है, जहां संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता अपनी बात रख सकते हैं और संगठन के लिए उपयुक्त नेतृत्व के चयन में अपनी राय दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम कांग्रेसजनों से राय ली जाएगी। कार्यकर्ताओं की सहमति और सुझावों के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निष्पक्ष रूप से उचित निर्णय लिया जाएगा।
कार्यक्रम में पीसीसी ऑब्जर्वर भगवती प्रसाद चौधरी, पीसीसी ऑब्जर्वर राकेश साहनी, जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, शहर अध्यक्ष फरीद अहमद सहित जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, राजू त्रिपाठी, राघवेंद्र नारायण, बृजेश तिवारी, आशुतोष कुमार दुबे, अंशु गुप्ता, मनोज मिश्रा, ओमप्रकाश भारती, सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति, श्रीकांत मिश्रा, जितेंद्र पासवान, बाबूलाल पनिका, रामकेश पनिका, राय सिंह पनिका, नियाज अंसारी, अनूप शाह, श्रवण पांडे, सुनीता तिवारी, शशिमाला एवं दयाशंकर पांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए