साइबर ठगों द्वारा ऐंठे गए 1 लाख 45 हजार रुपये में से सोनभद्र पुलिस ने 50 हजार रुपये कराए वापस, शेष राशि जल्द मिलेगी

सोनभद्र : में व्हाट्सएप के जरिए हुई साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राहुल कुमार से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 1 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। राहुल वर्तमान में सोनभद्र के चोपन स्थित लोको कॉलोनी में निवास करते हैं।

पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। चोपन थाने की साइबर टीम ने धोखाधड़ी की राशि को संबंधित खाते में होल्ड करवाया। बैंक से समन्वय कर 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में 23 अगस्त को राशि वापस की गई। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। शेष 95 हजार रुपये भी शीघ्र ही पीड़ित को वापस किए जाएंगे।

पुलिस ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

ये भी पढ़िए