अनियंत्रित बस दुकान में घुसने से मचा हड़कंप:बस की चपेट में आने से महिला घायल, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

सोनभद्र : के ओबरा थाना क्षेत्र के चूड़ी गली मोड़ सुभाष चौराहे के पास उस समय लोगों की सांस हलक में अटक गई, जब चढ़ाई से चली बस अनियंत्रित होकर एक कपड़े की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई मानवीय नुकसान नहीं हुई।

दुकान घुसा बस, महिला घायल

सुभाष चौराहे के पास एक दुकान में बस चालक बस लेकर एक कपड़े की दुकान में घूस गया। जिसमें एक महिला बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया जाए डॉक्टर द्वारा महिला को पांच टाके लगाया गया और सिटी स्कैन कराने के लिए कहा। वही घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

ब्रेक फैल होने से हुआ हादसा

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिस वजह से मौका देख वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज धर्म नाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को शांत कराया और प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस का ब्रेक फैल होने से घटना घटित हुई। घटना के बाद हुए नुकसान की भरपाई की मांग के लिए पीड़ित अड़े रहे। उनको समझा कर थाने में लिखित प्रार्थना देने की बात पर आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़िए