सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा कर्मनाशा पुल के पास से एक नफर गांजा तस्कर पप्पू पुत्र विक्रम ग्राम गुरौटी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

