सोनभद्र : रामपुर बरकोनिया पुलिस ने गुरुवार को ढाई किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। सिल्थम बाजार के पास से पुलिस ने गुरुवार को वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके छोले से ढाई किलो गांजा बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त निवासी रज्जब अली पुत्र चुन्नन अली निवासी कस्बा रामगढ़ मिया बस्ती थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

