
(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले के ओबरा थाना परिसर में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में नगर के सम्रात नागरिकों और व्यापारियों के साथ बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने कहा कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा अपराधमुक्त बनाए जाने के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है। कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों के मद्देनजर नगर में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना प्रमुख है।
थाना प्रभारी ने बताया कि वह अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा इस प्रकार सुनिश्चित करें कि एक कैमरा दुकान के साथ-साथ मुख्य मार्ग की ओर भी केंद्रित रहे, जिससे पुलिस को तकनीकी सहयोग मिल सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। नगर की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक और व्यापारी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
दीपावली व छठ को लेकर व्यापारियों संग बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा तथा समाजसेवियों ने एक स्वर में थाना प्रभारी के इस पहल का स्वागत करते हुए नगर को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी चौरसिया ने बताया कि पुलिस-जन सहयोग ही अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है। आने वाले पर्वो को लेकर पुलिस की गश्त व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की वि अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर पूर्व नपं अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, व्यापार मंडल के संरक्षक, अनिल सिंह, लवकुश अग्रहरी, मनोज, अनूप सेठ, अमित खत्री, मिथिलेश अग्रहरी, सुरेश सिंह, अभिषेक अग्रवाल, शुभम त्रिपाठी, गौरव जैन, रमेश पाठक, शौकत अली, कृष्णा केशरी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

