(अजीत कुमार)
मो०नं० 9451050113
म्योरपुर-सोनभद्र। बुधवार को थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा,दशहरा, रामलीला आदि पर्वों के दृष्टिगत थाना परिसर म्योरपुर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ,धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधानों, रामलीला, दुर्गा पूजा कमेटी के व्यवस्थापकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर सभी से आगामी त्यौहारों को

शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।थाना प्रभारी ने कहा कि परंपरागत जो आयोजन जिस रूप में अनवरत चले आ रहे हैं उसी रूप में होंगे किसी भी नहीं परंपरा की शुरुआत नहीं होगी।कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनकी जगह जेल में होगी। इस दौरान राज नारायण, राम नारायण, बच्चालाल प्रजापति, सुरेंद्र चंद्रवंशी, भोला प्रसाद, सुभाष यादव, शिवदास, भागीरथी, राजू गुप्त, अनुज कुमार, श्रवण कुमार, शिवचंद, कमलेश ,गौतम राम अंजोर ,नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।

