पेंशन दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मेे 17 दिसम्बर को

पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए अवगत कराया है कि 17 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन किया गया है। पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु इस विशेष आयोजन में अधिकारीगण अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगें। जिलाधिकारी ने पेंशनर संघ के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं अथवा शिकायत को दर्ज कराये, ताकि उनका समाधान ससमय सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़िए