अपनी जान को जोखी में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस कर अपनी मंजिल को जाने पर मजबूर है लोग प्रशासन नहीं उठा रहे कोई ठोस कदम

(तौसीफ अहमद) मीरजापुर नटवा अंडब्रिज के नीचे हर साल बारिश के मौसम में थोड़ी सी ही बारिश होने पर काफी पानी का जल जमाव हो जाता है जिससे कि इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जबकि हर साल इस समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाता है लेकिन फिर भी इस पर कोई भी

कार्रवाई नहीं हो पाती है बीते 25 जून की रात्रि को हुए थोड़े सी बारिश में ही नटवा अंडरब्रिज के नीचे भारी जल जमा हो गया जिससे कि उसमें गाड़ियां जाने पर बंद हो गई और काफी समस्याओं का रागियों को सामना करना पड़ा तो वहीं कुछ पैदल राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे ब्रिज के ऊपर चढ़कर रेलवे लाइन क्रॉस करने पर मजबूर दिखाई दिए जिससे कि वह अपनी मंजिल पर पहुंच सके तुम्हारी दूसरी तरफ नटवा चौकी पुलिस को भी इस भारी जल जमाव के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद संबंधित कोई भी अधिकारी इस पर अभी तक कार्रवाई नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़िए