चिलचिलाती धूप में जनता पानी के लिए परेशान छःमाह से बन रहे हैं सोलर प्लांट

शशि चौबे (सोनभद्र) डाला। क्षेत्र में तपती धूप  मे 48 डिग्री तापमान में जहां जनता बाल्टी डब्बा लेकर पानी के लिए परेशान है हर जगह नदी नाले वह हैंडपंप जवाब दे चुके हैं वहीं सरकार के द्वारा पेयजल व्यवस्थाएं फेल हुई है और जो पेयजल के लिए निर्माण व्यवस्थाएं थी वह भी अधूरे होने से लोगों को काफी समस्याएं हो रही है डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने 10 वर्षों तक संघर्ष किया और यह उम्मीद जताई गई कि नगर पंचायत बनने के बाद लोगों की समस्याओं का निराकरण तुरंत होने लगेगा परंतु नई नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्य युद्ध स्थल पर तो शुरू हुई परंतु अकुशल

ठेकेदारो कि मनमानी ने क्षेत्र मे दर्जनो कार्यो को बीच मे हि अधुरा छोड जाने से समस्याए बढती जा रही है।नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर पाच मे छःमाह पहले सोलर आरो प्लाण्ट का उदघाटन किया गया था। जहा एक अधुरा कमरा बनाकर छोड दिया गया। जिससे इस वर्ष भी क्षेत्र के ग्रामीणो को टैकर कि आस लगाए रहते है। दो हजार कि आबादी वाले इस वार्ड मे लगभग 587वोटर है। जिन्हे हर साल पानी के नाम पर छला जाता रहा है। इस तपती धुप मे केवल नगर पंचायत व सिमेण्ट कम्पन्नी के टैकरो से लोगो को कभी कभी राहत मिलती है। इस सम्बन्ध मे क्षेत्र के देवमाती देवी, दुर्गा देवी, सुनीता ,परम देवी, पासपति ,मनीषा ,सविता, मीरा, हीरावती ,सुनीता देवी ,प्रियंका आदि महिलाओं का कहना है कि घर के कामकाज के लिए जरूरी  पानी के लिए हम लोगों को इस तपती धूप में टैंकरों के इंतजार करने पड़ते हैं। जो कभी आते हैं तो उनके टैंकर में पानी कम होता है क्षेत्र में जलनल योजना से पाइप की टोटी भी लगी है लेकिन उसमें पानी नहीं आता है और पंचायत बनने के बाद यहा एक आरो  प्लांट लगाकर ठंडा पानी देने का वादा हम लोगों को किया गया था जो आज भी निर्माण अधूरा होने से हम लोग काफी परेशान हैं सरकार से निवेदन है कि इस क्षेत्र की समस्या पर ध्यान दें जिससे हम लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़िए