अनपरा पुलिस को लोगों ने कहा थैंक्स, चोरी और गुम हुए मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे

सोनभद्र : अनपरा थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने थाना क्षेत्रों से 9 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब लाखों रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्रों से कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने की शिकायतें अनपरा थाना में दर्ज कराई थी। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर, प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी जांच, ट्रैकिंग और अन्य साइबर उपकरणों की मदद से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन खोज निकाले।

अनपरा थाना में सभी बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अनपरा पुलिस की तत्परता और मेहनत की खुलकर प्रशंसा की। कई लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की मेहनत से यह संभव हुआ।

वही पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि थाना की यह उपलब्धि जनता के सहयोग और पुलिस की तकनीकी दक्षता का परिणाम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसे बरामद किया जा सके।
इस कार्रवाई से एक ओर जहां लोगों का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है, वहीं अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़िए