विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन सोनभद्र में किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण अभियान के महत्व को समझाते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराये जाने के दिए निर्देश

सोनभद्र : पुलिस अधिक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही साथ जनपद सोनभद्र के समस्त थाना परिसर में वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए है।

ये भी पढ़िए