(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कुल 6 अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के सोने, चांदी के भारी मात्रा में सामान, नगद बरामद किया गया, सभी चोर गुब्बारा बेचने का काम करते थे और इस दौरान घर की रेकी करते थे फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। मामले का खुलासा एएसपी अनिल कुमार ने किया।
वही इस मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए 6 अंतरप्रांतीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घसिया बस्ती के पास एक खंडहर में कुछ लोगों के होने की सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिए प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी, दबीस के दौरान वहां पर कुल 15 लोग मौजूद थे जिसमें पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 13 चांदी की गिलास, 4 चांदी की थाली, 36 अंगूठी और रु0 45 हजार नकद बरामद की है। जबकि 9 आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
वही पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कक्षा बनियान गिरोह से मिलता जुलता है और इसके चोरी करने का जो तरीका है उसमें गुब्बारे फूल व खिलौने बेचने के नाम पर जगह-जगह घूमते हैं और इसी दौरान रेकी करते हैं और जब मामले की जानकारी है सही तरीके से हो जाती है तो अपने साथियों को इकट्ठा कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं पुलिस ने बताया कि यह बंजारा के तौर पर कहीं भी डेरा डालकर बस जाते हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो जाते हैं इस पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के है और यह सब आपस में रिश्तेदार हैं।
यह फूल गुब्बारा खिलौने बेचने के नाम पर रेकी करते हैं और जानकारी होने के बाद अपने साथियों को बस ट्रेन से बुला लेते हैं। इकट्ठा होने के बाद चोरी की घटना को संगठित तरीके से अंजाम देने देते हैं। वही पूछताछ में यह भी बात सामने निकल कर आई है कि जनपद के कई थाना क्षेत्र में इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस गिरोह का संबंध कक्षा बनियान गिरोह से है और यह बंजारा है जो कहीं भी डेरा डालकर रुकते हैं वह गुब्बारे खिलौने व फूल माला जैसी चीजों को बेचने के नाम पर रेकी करते हैं और घटना को अंजाम देते हैं वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बहुत जल्द ही फरार हुए 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

