(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में लगातार आपरेशन लंगड़ा जारी है, लगातार दूसरे दिन भी पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई जिसमें मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी 25 हजार के इनामिया को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी अनूप पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर की एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। अब पुलिस द्वारा इसकी आपराधिक कुंडली खघालने में जुट गई है। मामले का खुलासा सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने किया।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों आरोपी अनुप पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी ग्राम कुसी थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा शिक्षक बन कर पास के गांव में पहुंचा और वहां खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम को टॉफी देने के बहाने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।
पीड़िता मासूम लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची चाइल्ड केयर और डायल 112 ने तत्काल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
वही आज देर रात करीब 01.50 बजे मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार के इनामिया आरोपी अनूप पटेल मारकुण्डी इकोप्वाइंट के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त ने अपने आप को घिरता देख, पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी अनूप पटेल के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल अनूप पटेल को ईलाज के लिए सीएससी रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है।

