(जितेंद्र चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की रात्रि 11:30 बजें को उमेश पठारी उम्र 52 वर्ष पुत्र दुखी निवासी ग्राम मल्देवा की फावड़े से हत्या प्रकरण मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 269/2025 धारा 115 (2) 105 बी एन एस बनाम फरार अभियुक्त दारा सिंह पुत्र मुन्ना निवासी बेलछ (सलखन ) थाना चोपन कों दुद्धी पुलिस टीम उपनिरीक्षक जय शंकर राय, उप निरीक्षक श्यामजी यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विनय चंद्र भारती, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव नें दिनांक 24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 11:30 बजें स्थान हीरेश्वर महादेव मंदिर ग्राम बीड़र दुद्धी से गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हों की मृतक की पत्नी तारा देवी के अनुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को रात्रि लगभग 11:45 बजें रामलीला खेल मैदान पर बिरहा सुनने जा रहें थे की रास्ते में वांछित अभियुक्त दारा सिंह अपनी सास ललिता देवी कों गाली गलौज कर मारपीट रहा था की मेरे पति बीच बचाव करने के लिए गए थे जिसे दारा सिंह ने बुरी तरीके से मारा पीटा जिसका अस्पताल पहुंचने के दौरान मृत्यु हो गई। इस प्रकार थाना कोतवाली दुद्धी पुलिस ने 24 घंटे में वांछित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

