जंगल मे पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(मदन मोहन)चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के सुरुहुरिया पहाड़ी पर पेड़ से लटकता हुआ लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला । पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गई। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण महिलाएं जंगल से जलावनी लकड़ी लेकर उसी जगह से गुजर रही थी तो देख कर हक्का-बक्का रह गई। और आपस में चर्चा करने लगी जिसे पुलिस को सूचित किया गया मौके पर प्रशासन पहुंचकर घटना को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया शव कई दिनों का पुराना था।

जो पहचान में नहीं आ रहा था इसके लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई उपस्थित लोगों ने मृतक व्यक्ति के जब से निर्वाचन कार्ड और आधार कार्ड निकाला तो पता चला कि यह व्यक्ति राम जी राम पुत्र बनवारी राम निवासी ग्राम तेल लाइन शिवरामपुर कैमूर भभुआ बिहार के रूप में अनुमान लगाया गया ।इसकी पुष्टि हेतू थाना अध्यक्ष नौगढ़ रमेश यादव ने वहां के स्थानीय थाने से रिपोर्ट लेने की बात कही है मृत्यु होने का कारण अभी तक अस्पष्ट है मौके पर उपस्थित क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए चंदौली भेजा गया

ये भी पढ़िए