पुलिस ने खोजे एक अदद मोबाइल, वापस पाकर खिल उठे मोबाइल स्वामी के चेहरे

सोनभद्र : चिन्तामणी तिवारी पुत्र जनार्दन तिवारी निवासी महलपुर पोस्ट खरहरा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र का मोबाइल कहीं खो गया था, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना चोपन पुलिस को दी गयी तो आवेदक के खोये हुये मोबाइल की डिटेल यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर दर्ज कराया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री ओशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया। इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया । जिसपर आवेदक एवं आमजन द्वारा पुलिस टीम की कोटि-कोटि प्रशंसा की गयी।

ये भी पढ़िए