पुलिस भर्ती: मिर्जापुर-सोनभद्र से 529 आरक्षी लखनऊ रवाना, गृहमंत्री शाह और सीएम योगी देंगे नियुक्तिपत्र

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती में सफल जिले के अभ्यर्थी शनिवार को नियुक्ति-पत्र लेने के लिए लखनऊ भेजे गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस लाइन से पुलिस भर्ती में जिले से पास हुए 374 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ रवाना किया।

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। इसके लिए जिले से चयनित अभ्यर्थियों को एसएसपी सोमेन बर्मा ने एएसपी ऑपरेशन और सीओ सदर के नेतृत्व में आठ बसों से रवाना किया। भीषण गर्मी को देखते हुए बसों में पानी की बोतल, ग्लूकोन-डी और फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान एएसपी नगर नितेश सिंह और सीओ यातायात शिखा भारती मौजूद थीं।

सोनभद्र में भी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाने के लिए शनिवार को लखनऊ रवाना हुए। जिले में 169 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें 155 को लखनऊ भेजा गया। चयनित अभ्यर्थियों में 36 महिलाएं शामिल हैं। सीओ लाइन राज सोनकर की अगुवाई में उन्हें चार बसों से लखनऊ ले जाया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शासन के निर्देश पर इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ पहुंचना है। इसकी व्यवस्था स्थानीय पुलिस के माध्यम से की गई है। 

शनिवार को रोडवेज की चार बसों में जिले के 155 अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना किया गया। तीन बसों में पुरुष और एक बस में महिला अभ्यर्थी सवार रहीं। इस आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया। 

चयनित युवाओं के चेहरे पर नियुक्ति पत्र पाने की खुशी स्पष्ट नजर आ रही थी। अब सभी की नजरें लखनऊ में होने वाले उस समारोह पर टिकी हैं, जहां उन्हें अपने सेवा जीवन की शुरुआत का औपचारिक दस्तावेज मिलेगा।

ये भी पढ़िए