(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर,सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस के सराहनीय प्रयास से आवेदक की गलती से अन्य अकाउंट में चली गई बीस हजार की धनराशि को वापस कराया गया। पैसा वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान सी आ गई।विगत दिनों जय प्रकाश पुत्र पूण्य देव सिंह निवासी झींगुरदह सिंगरौली मध्य प्रदेश ने गलती से म्योरपुर निवासी एक युवक के खाते में बीस हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए थे।रूपये वापस नहीं मिलने पर बुधवार को पीड़ित ने म्योरपुर थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया।मामला संज्ञान में आते ही म्योरपुर थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने दो घंटे के भीतर युवक का बीस हजार रुपए वापस दिला दिया।रूपये मिलते ही युवक थानाध्यक्ष की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपने घर चला गया।

