प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रतिभा सम्मान समारोह 16 को किया जाएगा

(रँगेश सिंह)सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर जिले में 16 सितंबर को मोदी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड होंगे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक भारत के शिल्पी पीएम मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसमें शिक्षा, साहित्यिक क्षेत्र और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान देने वाले शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, साहित्यिक जगत में अपनी छाप छोड़ी है या सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अग्रणी रहे हैं, उन्हें उनके योगदान के लिए उनका सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढ़िए