बकरीद की नमाज अदा,देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

करमा,सोनभद्र:– ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह एवं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की एवं भाईचारे की दुआ मांगी।
ईद की नमाज इमाम हाफिज शरीफ अहमद खान ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान तहसीलदार घोरावल, क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो एवं करमा थाना पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
धार्मिक गुरुओं ने लोगों को आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं युवाओं एवं बच्चों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़िए