बदसूरती बिखेर रही पृथ्वीराज चौहान वाटिका

यह तस्वीरें पृथ्वीराज चौहान वाटिका की जमीनी हकीकते बया कर रहीं हैं

(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के अमरौला में बने पृथ्वीराज चौहान अमृत वाटिका बदहाली का शिकार हो गया है। निर्माण के बाद नगर पालिका इनको संरक्षित करना भूल गया है।यह अमृत वाटिका वर्षो से अपनी मरमत एवं सौदर्यकरण की राह देखते देखते अब थक चुकी हैं अमृत वाटिका में फैली कूड़ा-करकट जंगल गंदगी एवं कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं।इस लापरवाही की वजह से मौजूदा हालात बदहाली बयां कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत पार्क का चयन किया गया था। इससे लोगों को उम्मीद थी कि पार्क की सूरत में चार चांद लगेंगे। इसको लेकर शुरुआत में नगर पालिका ने खूब तेजी भी दिखाई कस्बा शहजादपुर के पंडा टोला के निकट पोखरी का भी सौंदरीकरण कराया गया था लोगों में यह संभावना बढ़ गई थी कि जल्द ही नए लुक में पृथ्वीराज चौहान अमृत वाटिका और पोखरी के सौंदर्यकरण के बाद नजर आएगा। लेकिन यह सब कागजों में ही सिमटकर रह गया। धरातल पर एक भी काम उतर नहीं पाया। बाशिंदों का कहना है कि नगर पालिका शहरवासियों को कोई सुविधा नहीं दे पा रहा है।नगर पालिका की उपेक्षा के चलते दिन प्रतिदिन पृथ्वीराज चौहान अमृत वाटिका की सूरत बदरंग होती ही जा रही है, फिर भी इसकी अनदेखी की जा रही है। अमरौला वार्ड में स्थित अमृत वाटिका अपनी मरम्मत एवं सौंदर्य करण की उपेक्षा तस्वीरों में चीख चीख कर बयां कर रही है।

ये भी पढ़िए