सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा नकटुआ बन्धा तिराहा बहद ग्राम सरईगढ़ के पास से 850 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर एक अभियुक्त रामलक्षन यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना रायपुर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया है।

