संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकाली गई रैली

(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113

बच्चों ने रैली में स्वच्छता अपनाओ रोग भगाओ नारा किया गुंजायमान

म्योरपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का एक अप्रैल से जागरूकता रैली का आगाज हो चुका है जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,पंचायत विभाग गांव के प्रत्येक कस्बे में लोगों में स्वच्छता अपनाने के प्रति अलख जगा रहे है। विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करकोरी में विद्यालय के बच्चों ने संचारी रोग नियंत्रण बैनर तले रैली निकाली जहां स्वच्छता अपनाओ रोग भगाओ का नारा गुंजायमान करते हुए प्रत्येक कस्बे में भ्रमण किया। रैली में शामिल ब्लॉक मोबिलाईजेशन कोआर्डिनेटर
सोशल मोबिलाईजेशन नेटवर्क यूनिसेफ विशाल पाण्डेय ने बच्चों सहित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मौसम परिवर्तन हो रहा है रोग फैलने की आशंका रहती है स्वच्छता अपनाने से इससे बचा जा सकता है घरों के आसपास गड्ढों में पानी इकट्ठा होने से मच्छर उत्पन्न हो जाते है जिससे संचारी रोग सहित तरह तरह के रोग से लोग ग्रसित हो जाते हैं इससे बचना है तो सफाई का विशेष ध्यान देना है इसके लिए सरकार रोग नियंत्रण हेतु एक अप्रैल से विशेष अभियान चलाई है जहां गांव गांव रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की जा रही है। इस दौरान प्रधानाध्यापक शारदा प्रसाद,सहायक अध्यापक संजीव कुमार तिवारी,शिक्षामित्र लालमन सिंह,रामनरेश,मंजुलता एसएमसी अध्यक्ष सरस्वती देवी आदि मौजूद रही।

ये भी पढ़िए