सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम द्वारा दो अभियुक्तगण के कब्जे से तीन किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 02 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम वैश उर्फ विक्की पुत्र इरशाद अहमद निवासी वार्ड नं0 7 नगर पालिका ग्रीन सिटी थाना भभुआ जिला भभुआ, बिहार और सुदर्शन उर्फ लकी सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी अखाड़ा मोहाल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, को पंजीकृत अभियोग के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

