सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धारा 354, 452, 323, 427, 504, 506 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण संजय पटेल पुत्र सुरेश पटेल निवासी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र और खुशबु पत्नी संजय पटेल निवासी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मा0 न्यायालय एसीजेएसडी/एसीजेएम सोनभद्र द्वारा जारी वारण्ट में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

