राबर्ट्सगंज पुलिस ने बेशकीमती लकड़ी से लदे वाहन को पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उदेश्य से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में आज वन विभाग व थाना राबर्टगंज के द्वारा मुखबिर खास कि सुचना मिलने पर एक पीकप वाहन से 06 नग साकू कि लकड़ी (बोटा) के साथ 3 अभियुक्तो व गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पास करने वाले 3 अभियुक्तो को अपाची मोटर साईकल के साथ गिरफतार किया गया। । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 -853/2024 धारा ,303(2),317(2) बीएनएस व 5/26 व 41/42  भारतीय वन अधि0 का अभियोग पंजिकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़िए