नया सवेरा, नई उमंग है, नई दिशा अपनानी है,
भारत को ऊंचाइयों तक, मिलकर हमें पहुंचानी है।
ज्ञान-विज्ञान की राह पकड़कर, आगे कदम बढ़ाएंगे,
दुनिया के हर मंच पर भारत का मान बढ़ाएंगे।
नारी का सम्मान हो, बच्चों को शिक्षा मिले,
हर मेहनतकश के जीवन में, खुशियों के दीप जले।
भेदभाव को दूर भगाकर, प्रेम का दीप जलाएं,
नए भारत के निर्माण में, अपनी भूमिका निभाएं।
कैलाश यादव उर्फ “कब्बिल” प्रधान प्रत्याशी ग्राम पंचायत बसौली नौगढ़ चंदौली

