दुद्धी को जिला बनाएं जाने तक संघर्ष मोर्चा का संघर्ष का ऐलान, संघर्ष मोर्चा ने भरी हुंकार

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र। कोर्ट परिसर मुख्य गेट पर दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को जबरदस्त प्रदर्शन कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को दुद्धी को जिला बनाए जाने तक संघर्ष का ऐलान किया गया । वक्ताओं ने कहा कि सौतेला व्यवहार अति पिछड़े क्षेत्र के जनमानस के साथ सरकार कर रहीं और दशकों से लम्बित दुद्धी को जिला बनाए जाने की लगातार उपेक्षा कभी भी सरकार के गले का फांस बन सकती हैं। रामपाल जौहरी एडवोकेट , सत्यनारायण यादव , प्रेमचन्द्र यादव, शम्भू रवानी एडवोकेट, उदय लाल मौर्य, शिव शंकर गुप्ता , विष्णु कांत तिवारी , संतोष कुमार,रविंद्र कुमार , आदर्श कुमार, रामजी पाण्डेय, सुरेन्द्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह चन्द्रवंशी आदि दर्जनों अधिवक्ता एवं संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।

ये भी पढ़िए