विण्ढमगंज पुलिस ने बभनी क्षेत्र में दी दबिश, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चारों आरोपियों को भेजा न्यायालय
सोनभद्र,। जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। विण्ढमगंज पुलिस की इस कार्रवाई से गोवंश तस्करी में संलिप्त गिरोह पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 03 नवम्बर को थाना बभनी क्षेत्र में अभियुक्तों के निवास स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान गैंग लीडर सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी (गैंग लीडर), राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़ निवासी पोखरा, थाना बभनी, विजय खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार तथा बैजूलाल गोड़ पुत्र डलई राम निवासी बरेव टोला झुझवा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज में मु0अ0सं0 133/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गोवंश तस्करी से संबंधित मु0अ0सं0 61/2026 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत भी अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय एवं कांस्टेबल विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे।

