(अजीत कुमार)
म्योरपुर,सोनभद्र।म्योरपुर में नारी शक्ति अभियान के तहत राजा चंडोल इंटर कालेज लिलासी की बारहवीं की छात्रा सुमित्रा को एक दिन के लिए सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने थाना संभालते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिसिंग व्यवस्था को करीब से समझा।कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने थाना परिसर में पहुंचे दो फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। थाना प्रभारी बनी छात्रा ने पुलिसकर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

परिसर में मौजूद छात्राओं ने आगे भविष्य में पुलिस, डाक्टर, इंजिनियर बनकर समाज सेवा की बात कही।थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि शासन के मंशानुसार महिला सुरक्षा नारी सम्मान सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत बालिकाओं को सांकेतिक रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी की कुर्सी पर बैठाकर उनके अंदर से छुपी प्रतिभा और झिझक को बाहर करना है उन्होंने कहा कि इसका समाज ज्ञान बालिकाओं में सकारात्मक पड़ेगा। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। नारियों के बिना समाज का निर्माण संभव नहीं है।बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की जा रही है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको कोई मनचला परेशान करे तो आप उस बात को दबाएं नहीं बल्कि आप उसे अपने परिजनों या पुलिस को बताएं।ऐसा न करने से परेशान करने वालों के मन बढ़ावा मिल जाएगा और वो बार बार परेशान करता रहेगा।छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 102, 108, 1090, 1076, 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना समेत विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराया गया।ब्लॉक म्योपुर का भ्रमण कराकर विकास कार्यों की जानकारी दी गई।इससे पूर्व कालेज की छात्राओं पर फूल बरसाकर थाना परिसर में उनका स्वागत किया गया।इस दौरान लीलासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी और दर्जनों छात्राएं मौजूद रहीं।

