कलिंगा कंपनी के GM से 10 लाख की रंगदारी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रोकी गाड़ी, 5 गिरफ्तार

सोनभद्र : कलिंगा कम्पनी के चालक अजय कुमार रजक पुत्र रामबली रजक निवासी अमलोरी, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दी गई कि केसीसीएल कम्पनी के जीएम डी.जे. नायक को बोलेरो नियो वाहन से लेकर अमलोरी एनसीएल प्रोजेक्ट सिंगरौली मध्य प्रदेश से अपने निजी काम से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे कि भिलाई बन्धा, लोढ़ी के पास एक स्कॉर्पियों वाहन संख्या UP 64 AZ 1563 पर सवार 5 लोगों के द्वारा मेरी गाड़ी रोककर मेरा मोबाइल छीनकर केसीसीएल कम्पनी के एचआर हेमन्त डकुआ के पास फोन कर उनसे 10 लाख रुपये मांगने और पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा-127(2), 308(5), 351(2) बीएनएस का अभियोग नामजद पांच नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। उक्त पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबीर खास कि सूचना पर थाना क्षेत्र के बढ़ौली के पास से वाहन सं0 UP 64 AZ 1563 स्कार्पियो पर सवार वांछित पांच नफर अभियुक्तगण को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के माननीय न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए