तस्करों द्वारा लग्जरी कारों से उड़ीसा से अवैध गांजा प्रयागराज ले जाया जा रहा था, पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए सात तस्कर

सोनभद्र : के चोपन पुलिस का नशे के खिलाफ अनवरत प्रहार लगातार जारी। एसओजी, सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 07 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। यह अवैध गांजा उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से दो कार से कुल 42 किग्रा गांजा बरामद किया गया इस गांजे और दो कार की अनुमानित कीमत 30 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले का खुलासा सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने किया।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ही दो लग्जरी कारों से उड़ीसा से प्रयागराज अवैध गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ चोपन थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

सूचना के आधार पर एसओजी/सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस द्वारा शाम 04 बजे वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बग्धानाला पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया तो मारूती सुजुकी स्विफ्ट व महिंद्रा बोलेरो से उड़ीसा प्रान्त से 46 प्लास्टिक के बंडल में कुल 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस गांजे और दोनों कार 30.40 लाख रुपए बताई जा रही है। 07 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे थे। जब हम लोग गाँजा ले कर चले हैं तो गाँजा वाली गाड़ी स्विफ्ट रुक-रुक कर चल रही थी और बोलेरो नियो गाड़ी हमारी गाड़ी से काफी आगे आगे पुलिस का लोकेशन लेकर हम लोगों को बताते हुए चल रहे थे जिसके अनुसार हम लोग सुरक्षित उनके बताए अनुसार गांजे को लेकर चल रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे गाड़ी में बैठकर निकलने वाले थे तब तक पुलिस  आकर हम लोगों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़िए