मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के झुमरिया गांव में शबरी माता जयंती के शुभ अवसर पर शबरी माता मंदिर व मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सपा सांसद छोटेलाल खरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मंदिर एवं मूर्ति का माल्यार्पण कर अनावरण किया इस कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि जिलाजीत यादव के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सांसद महोदय के कर कमल द्वारा वितरित किया गया जिससे दिव्यांग जनों के मुख मंडल पर खुशी देखने को मिली । लोगों ने इस कार्य की सराहना की । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम निहोर यादव जिला अध्यक्ष सपा सोनभद्र ,प्रभु नारायण यादव विधानसभा अध्यक्ष चकिया, सुरेश यादव ,महेंद्र राव ,अश्वनी सोनकर ,टोनी खरवार ,संजय पाठक ,मुस्ताक अहमद, अरशद खान, तनवीर खान ,अमृतलाल यादव ग्राम प्रधान ,रामवृक्ष यादव उर्फ बल्लू नेता ,विजय कुमार, गुरु प्रसाद यादव ग्राम प्रधान यशवंत यादव ग्राम प्रधान ब्रह्मा बनवासी ग्राम प्रधान प्रदीप बनवासी अनिल यदुवंशी जगन्नारायण यादव ग्राम प्रधान पीएम यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश वनवासी मुन्नू बनवासी शंभू बनवासी रामदुलारे बनवासी इत्यादि वनवासी बंधु उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन नरसिंह यादव पूर्व ग्राम प्रधान मरवतिया तथा अध्यक्षता लालता बनवासी ने की

