शक्तिनगर पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा

सोनभद्र : शक्तिनगर थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय एक युवक को 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 26 दिसंबर 2025 को सुबह 8:50 बजे एम.जी.आर. बस्ती रेलवे लाइन के पास से हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ लड्डू पुत्र लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार भारती और कॉन्स्टेबल पंकज कुमार द्वितीय की टीम ने यह गिरफ्तारी की। टीम क्षेत्र में गश्त, लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित कुमार उर्फ लड्डू को एक प्लास्टिक के झोले में अवैध गांजे के साथ पकड़ा। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर, शक्तिनगर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में, अमित कुमार उर्फ लड्डू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह बहुत गरीब है और अपना तथा अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए गलत संगत में पड़कर गांजा बेचता है। उसने यह भी बताया कि वह आज भी गांजा बेचने के लिए जा रहा था, जब पुलिस को देखकर पकड़े जाने के डर से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अमित कुमार उर्फ लड्डू मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम का निवासी है और वर्तमान में शक्तिनगर के निमियाडाड बस्ती में रहता है।

ये भी पढ़िए