शक्तिनगर पुलिस ने झपट्टा मार मोबाइल चोर गिरोह के 6 आरोपियों को दबोचा, 60 मोबाइल बरामद

सोनभद्र : जिले के शक्तिनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। बिहार, उ0प्र0 व अन्य राज्यों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक नाबालिक सहित कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों के पास से 60 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट किया बरामद। जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले का खुलासा एएसपी कालू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि दो पीड़ितों द्वारा शक्तिनगर थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी गई सांयकाल 05.40 बजे अज्ञात 04 लड़के ने बीना मार्केट में झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गए है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया।

वही आज शक्तिनगर पुलिस को मुखबिरों के सूचना के आधार पर जयन्त मार्ग के उर्जा द्वार तिराहे पर जब संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी तभी झपट्टा मार (चोरी करने वाले) मोबाइल गिरोह के एक नाबालिक सहित कुछ 06 अन्तर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ किया गया। आरोपियों के पास से अलग अलग कम्पनियों के 60 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग वर्तमान समय में डिबुलगंज अनपरा में किराये पर रुम लेकर रह रहे है । हम सब लोग फेरी करके कपड़ा बेचने के बहाने उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर किराये पर रुम लेकर उस क्षेत्र के भीड़-भीड़ वाले स्थानों या आस-पास के बाजारों में जाकर लोगों की मोबाइलों को चोरी करके बिहार व बंगाल में बेचकर अच्छे पैसा पाते थे और जो पैसे मिलते थे  हम सब आपस में बाट लेते थे। हम लोग अक्सर 4 से 6 माह में मोबाइल चोरी का काम करते थे।

ये भी पढ़िए