1991डाला गोली काण्ड के अमर शहीदों कि याद मे मौन रहकर दि गयी श्रद्धांजली

शशिचौबे डाला (सोनभद्र) 1991 के सपा सरकार मे निहत्थे सिमेण्ट कर्मीयो पर बर्बतापुर्वक पुलिस गोलीकांड के अमर शहीदों की 33वीं पुण्य तिथि पर डाला शहीद स्थल पर सैकड़ों लोगो ने वाराणसी- शक्तिनगर राज मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर श्रद्धांजली अर्पित किया । आज से 33साल पहले रविवार के दिन 2 जून 1991मे डाला सिमेण्ट फैक्ट्री को तत्कालिन सरकार समाजवादी पार्टी के मुखिया के द्वारा नीजीकरण मे देने के फैसले के खिलाफ कर्मचारी सडक को जाम कर विरोध कर रहे थे।जिसमे पुलिस की बर्बरतापूर्ण गोलीकांड में एक छात्र समेत नौ सीमेंट कर्मी शहीद हो गये थे।


उन्हीं के याद में प्रत्येक वर्ष दो जून को डाला शहीद स्थल पर शहीदों की पुण्य तिथि नगरवासियों द्वारा 32वर्षो से मनायी जाती है । जिसमे शहीदो के परिजन भी सम्मलित होते रहते है। इस गोलीकाण्ड की घटना में सीमेंट कर्मचारी एवं कवि रामप्यारे कुशवाहा ,शैलेन्द्र कुमार राय ,सुरेन्द्र द्विवेदी ,बाल गोविंद ,रामधारी ,रामनरेश राम ,नन्द कुमार गुप्ता ,दीनानाथ ,व छात्र राकेश उर्फ जय प्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गये और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे ।
अमर शहीदों की याद में आज रविवार को 3 बजकर 20 मिनट पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगो ने मार्ग को सांकेतिक जाम कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजली अर्पित किया । इस दौरान लोगो ने डाला तेरा यह बलिदान ,
याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। इसके बाद शहीद परिवार की महिलाओं ने अमर शहिदों पर वीर चक्र पर चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संतोष कुमार बबलू , धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपना दल यस नेता अंजनी पटेल , पंडित ओम प्रकाश तिवारी , बृजेश कुमार तिवारी, देवनाथ चन्द्रवंशी ,इंदू शर्मा,अल्ट्राटेक के युनिट हेड संदीप हिवरेकर ,संजीव राजपूत,बन्ने सिंह राठौर, समेत सैकड़ों लोगों ने भी शहीदों की स्मृति में पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नरेन्द्र नीरव ने किया।
शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए डाला पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए