सोनभद्र : अनपरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालबालू पुत्र राजेंद्र गुप्ता के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत हजारों रुपये से अधिक बताई जा रही है।
मुखबिर के सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने लालबालू पुत्र राजेंद्र गुप्ता बैंकट मोड़ रेनुसागर से दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
फुटकर में बेचता था गांजा, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बाहर से लाकर अनपरा नगर की झुग्गी-झोपड़ियों और इलाकों में फुटकर में पुड़िया बनाकर बेचता था। इससे वह अच्छा खासा मुनाफा कमाता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आता था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कास्टेबल संजय कुमार पाल, कास्टेबल पवन कुमार सरोज शामिल थे।

