सोनभद्र: एसपी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की पीड़ा, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। पुलिस कार्यालय में आज आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
विवादों के समाधान को लेकर सख्त निर्देश जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध और राजस्व से जुड़े मामले पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। एसपी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर मौजूद संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति न हो, बल्कि पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।


लापरवाही पर होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाले मामलों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी मामले में ढिलाई बरती गई, तो संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराते रहें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस का पुलिस पर भरोसा कायम रहे।

ये भी पढ़िए