सोनभद्र : जनपद के थाना विण्ढमगंज पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पतरिहा निवासी अंकित चौबे (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र उमाशंकर चौबे, 10 जून को घर से गढ़वा जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक जब युवक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी (क्रमांक-05/2026) दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए दिए गए विशेष निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। 11 जून को उपनिरीक्षक नन्दकिशोर यादव की टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन से गुमशुदा युवक अंकित चौबे को सकुशल बरामद कर लिया गया। परिजनों ने जताया आभार युवक को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विण्ढमगंज पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई के लिए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। बरामदगी टीम में ये रहे शामिल: इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 नन्दकिशोर यादव, हे0का0 बजरंग यादव और का0 प्रशान्त मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

